सुजानदेसर : नाले का पानी घरों में, कल्ला पहुंचे मौके पर

2457
सुजानदेसर
डॉ. कल्ला को लोगों ने बताई समस्याएं

बीकानेर। शहर में ड्रेनेज सिस्टम इतना बदहाल है कि अब नालों का पानी घरों में घुसने लगा है। सुजानदेसर में तो हालात इतने विकट हो गए हैं कि वहां कई बााशिंंदे सब काम छोड़ कर घरों में घुसे गंदे पानी को बाहर निकालने में जुटे हैं।

इलाके में रहने वाले किसी व्यक्ति ने कांग्रेस नेताओं को अपनी समस्या बताई तो आज कांग्रेस नेता डॉ. बीडी कल्ला, कांग्रेस शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, पार्षद जावेद पडिहार सहित कई जने सुजानदेसर पहुंचे और वहां उन घरों को देखा जिनमें नाले का पानी भरा था।

जानकारी के मुताबिक लक्ष्मीनाथ मंदिर और बद्री भैरूनाथ क्षेत्रों का गंदा पानी नाले के जरिए सुजानदेसर में पहुंच रहा है।सुजानदेसरवहां जाकर गंदा पानी एकत्र होकर तालाब का रूप ले रहा है। जिसकी वजह से सुजानदेसर स्थित ब्राह्मणों के मोहल्ले में बने घर ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

मौके पर मौजूद लोगों ने कांग्रेस नेताओं को बताया कि यह समस्या कई वर्षों से उनके सामने आ रही है। कई बार नगर निगम और नगर विकास न्यास के अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया गया लेकिन आज तक किसी ने भी इस समस्या के निराकरण की कोशिश नहीं की। पिछले दिनों हुई बरसात के बाद तो यहां हालात और ज्यादा बिगड़ गए हैं। नाले का पानी कई घरों में घुस गया है। जिसकी वजह से घरों में रहना भी मुश्किल हो रहा है।

डॉ. कल्ला ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वे उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए कलक्टर से मिलेंगे।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.