छेड़छाड़ करने के आरोप, वीडियो हुआ वायरल
बीकानेर। खजांची मार्केट में महिलाओं द्वारा एक युवक की पिटाई का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि आज तोलियासर भैरूजी गली में फिर एक महिला ने युवक की पिटाई कर दी।
महिला ने युवक पर आरोप लगाए थे कि उसने उसे जानबूझ कर टच करने की कोशिश की है जबकि युवक चीख-चीख कर अपनी बेगुनाही की दुहाई देता रहा। इस दौरान मौके पर जमा हुई भीड़ ने युवक को महिला की पकड़ से छुड़वाने की कोशिशें की लेकिन महिला का गुस्सा जब तक शांत नहीं हुआ तब तक उसने युवक को पकड़े रखा।
बाजार में मौजूद अन्य महिलाएं भी दोनों को छुड़वाने की कोशिश कर रही थीं लेकिन महिला पर जुनून सा सवार दिखाई दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस मार्केट में अमूमन भीड़ ज्यादा रहती है।
वाहन भी बेतरतीब से खड़े रहते हैं। ऐसे में संभव है कि युवक वहां से निकल रहा हो और उस महिला से कहीं टच हो गया हो। फिलहाल यह मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा था।