सुरेन्द्र पाल टीटी और कैलाश मेघवाल कल बीकानेर में

पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग लेंगे बैठकें।

बीकानेर। भाजपा नेता सुरेन्द्रपाल टीटी और कैलाश मेघवाल रविवार को बीकानेर आएंगे। वे यहां पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

भाजपा शहर जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने बताया कि सुरेन्द्रपाल टीटी और कैलाश मेघवाल रविवार सुबह 11 बजे चुनाव संचालन समिति की बैठक लेंगे। दोपहर एक बजे शक्ति केन्द्र संयोजकों से चर्चा करेंगे।

इसके बाद अपरान्ह तीन बजे वे सरपंचों के साथ बैठकर जिले भर में पार्टी को लेकर मंथन करेंगे। शाम पांच बजे वे भाजपा पार्षदों की बैठक लेंगे।

गौरतलब है कि पार्टी की ओर से दावेदारों का फीडबैक लेने की प्रक्रिया अभी भी जारी है। पार्टी आलाकमान प्रत्याशी चयन में किसी भी प्रकार की कोई चूक नहीं करने की कोशिश कर रहा है।

 

Newsfastweb: