Nokha / thenews.mobilogicx.com
नोखा के चरकड़ा गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। नोखा थाना एसआई लीलाधर ने बताया कि नारायण मेघवाल की 19 वर्षीय पुत्री संगीता ने शुक्रवार सायं करीब छह बजे छप्पर पर लगे हुक में फांसी का फंदा लगाकर झूली हुई मिली।
घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना मिलने पर ग्रामीण व सरपंच सहित अनेक लोग पहुंच गए। युवती के इस तरह फांसी लगाए जाने से सभी स्तब्ध रह गए।