नहरें जहरीली शुगर मिल का बॉयलर फटने से हुईं

बीकानेर। पिछले दो दिनों से नहरों में केमिकल युक्त पानी आने की वजह सामने आ गई है। पंजाब के साथ राजस्थान सरकार भी इस समस्या के निराकरण के लिए कोशिशों में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक पंजाब स्थित एक शुगर मिल में बॉयलर फट गया था। जिसकी वजह से हजारों टन जहरीला शीरा ब्यास नदी में बह गया। वह प्रदूषित पानी इंदिरा गांधी कैनाल के माध्यम से राजस्थान पहुंच गया।
इससे बीकानेर सहित संभाग के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले की सिंचित भूमि और पेयजल प्रभावित हुआ।

हालांकि बताया जा रहा है कि बीकानेर में रसायनयुक्त पानी का भण्डारण नहीं किया गया लेकिन खेतों में जरूर ये जहरीला पानी पहुंच गया। नहरों के जहरीली हो जाने की वजह से सबसे ज्यादा श्रीगंगानगर जिला प्रभावित हुआ है। वहां दो दिनों से घरों में पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस सप्ताह के अंत तक स्थिति में सुधार हो सकेगा। फिलहाल प्रदेश की सरकार इस पर नजर बनाए हुए है।

Newsfastweb: