छात्रसंघ चुनावों की तिथियां घोषित

2472
छात्रसंघ चुनाव

जयपुर। प्रदेश में होने वाले छात्र संघ चुनावों की तिथि का सोमवार को उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने ऐलान कर दिया है। विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ के चुनाव दो चरणों में 31 अगस्त और 10 सितंबर को होंगे।

राजस्थान गौरव यात्रा के कारण जोधपुर संभाग में 10 सितंबर को चुनाव कराए जाएंगे। 11 सितंबर को पूरे राज्य के छात्रसंघ चुनावों की मतगणना होगी।

गौरतलब है कि पिछले दिनों एक कार्यक्रम के दौरान किरण माहेश्वरी ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए छात्रसंघ चुनाव नहीं करवाने के छात्र नेताओं के सवाल के जवाब में कहा था कि चुनाव जरूर करवाए जाएंगे और अगस्त में होंगे।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.