मारपीट कर पत्नी को घर से निकाला, गर्म चिमटे से जलाया भी

कोलायत के हदां गांव की घटना, मामला दर्ज

बीकानेर। कोलायत के हदां गांव में एक शख्श ने गर्म चिमटे से जला कर और मारपीट कर अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने अपने माता-पिता को बुलाया और उन्हें. साथ लेकर कोलायत थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी शख्श और उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया।

जानकारी के मुताबिक इमरती देवी की ओर से दी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसका पति सवाईराम रोजाना शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। आए दिन वह मारपीट करके घर से निकाल देता है। वह अपने 5 बच्चों के साथ पास में स्थित बाड़े में रहती है। जहां पशु भी बांधे जाते हैं। ये सिलसिला काफी समय से चल रहा है।

इतने दिनों तक वह सहन करती रही लेकिन हर चीज की सीमा होती है। 6 जुलाई को भी सवाईराम ने ऐसा ही किया। पहले मारपीट की और बाद में चिमटा गर्म करके उसके हाथों पर दाग दिया। इस पर उसने अपने पिता जसाराम ओर माता मुलीदेवी को सूचना दी। वे रात करीब आठ बजे हदां पहुंचे और उसकी हालत देखकर उसे पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे।

चिकित्सकों ने आज उसे डिस्चार्ज किया तो वह थाने पहुंची। पुलिस ने सवाईराम और पीड़िता के ससुर स्वरूपाराम के खिलाफ मामला दर्ज किया।

झुलसे हाथ लेकर पहुंची थाने

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़िता अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंची थी, उस दौरान उसके दोनों हाथों पर गर्म चिमटे से दागे जाने से फफोले बने हुए थे। हालांकि पीबीएम अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका इलाज

किया था लेकिन फफोले ठीक होने में कई दिन लग जाते हैं। इसी वजह से पीड़िता के दोनों हाथों पर फफोले मौजूद थे।

 

Newsfastweb: