पॉलिथिन उपयोग पर लगे सख्ती से प्रतिबन्ध

2371
(polythene bags)

जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित

बीकानेर : जिला कलक्टर डॉ. एनके गुप्ता ने कहा कि पॉलिथिन थैलियों polythene bags के उपयोग पर सख्ती से प्रतिबन्ध लगाया जाए। आमजन को पॉलिथिन थैलियों का उपयोग न करने बाबत समझाइश की जाए, निजी बसों में पॉलिथिन का अवैध परिवहन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे क्लीन बीकानेर-ग्रीन बीकानेर की अवधारणा साकार हो सके।

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला पर्यावरण समिति की बैठक में जिला कलक्टर ने यह निर्देश दिए। इस दौरान महापौर नारायण चोपड़ा, जिला प्रमुख सुशीला सींवर भी मौजूद थे।

जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में पॉलिथिन रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों का सहयोग लिया जाए। प्रमुख बाजारों में सतत औचक निरीक्षण तथा पॉलिथिन का भंडारण पाए जाने की स्थिति में सख्त कार्रवाई हो। आरटीओए निगम तथा पुलिस निजी बसों का औचक निरीक्षण करें। इस दौरान यदि पॉलीथीन पाई जाती है तो बस को सीज करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

शहर में स्थान चिन्हित कर वहां मानसून से पूर्व पौधारोपण किया जाए। इस कार्य में संस्थाओं व आमजन को भी जोड़ा जाए। खुले में औद्योगिक अपशिष्ट डाले जाने को गंभीरता से लेते हुए कलक्टर ने इसके लिए नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.