बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलम इस कदर है कि अब रोगियों को सरकार की तरफ से नि:शुल्क दी जाने वाली दवाइयां मिलना भी मुश्किल हो गया है। कांग्रेस सरकार की यह महती योजना इस सरकार के शासन में शुरू से ही दम तोड़ती नजर आई है।
जानकारी के मुताबिक पीबीएम पहुंचे रोगियों को नि:शुल्क दवाइयां पूरी नहीं मिल रही हैं। जो आधी-अधुरी अस्पताल में उपलब्ध है, वह भी दवा वितरण केन्द्रों के बंद रहने से नहीं मिल रही हैं। जनाना अस्पताल में दवा वितरण केन्द्र आज बंद देखे गए। जिसकी वजह से रोगियों को बाहर से दवाई लानी पड़ी। एक तरफ तो दवा वितरण केन्द्र पड़े हैं, वहीं दूसरी तरफ तीन फार्मासिस्ट वेतन नहीं मिलने की वजह से मेडिकल कॉलेज के सामने कई दिनों से धरने पर बैठे हैं। फार्मासिस्ट और पीबीएम प्रशासन के झगड़े का खमियाजा आमजन को उठाना पड़ रहा है।










