रिफ्रेशर कोर्सेस प्रोग्राम का शुरू

2326
रिफ्रेशर कोर्सेस प्रोग्राम

बीकानेर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एडीआर भवन में तीन दिवसीय ‘20 आवर्स रिफ्रेशर कोर्सेस प्रोग्राम’ के प्रथम चरण की शुरुआत हुई। यह कार्यक्रम 19 जून तक आयोजित होगा।

कार्यक्रम की शुरुआत उच्चतम न्यायालय की एमसीपीसी समिति की पर्यवेक्षक शालिनी जैन, एसीबी जज अरुणकुमार अग्रवाल, एडीजे सं. एक (जज इंचार्ज मिडिएशन) रामअवतार सोनी की उपस्थिति में, सरस्वती वंदना तथा मिडिऐशन पर परिचर्चा के माध्यम से हुआ।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल चौधरी ने बताया कि कार्यशाला को विभिन्न चरणों में विभक्त किया गया है। कार्यशाला में बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झूंझुनूं जिलों के न्यायिक अधिकारी एवं अधिवक्ता भाग ले रहे हैं।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.