बीछवाल थाना पुलिस की कार्रवाई
बीकानेर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की ओर से लम्बे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार करने का सिलसिला जारी है। आज बीछवाल थाना पुलिस ने जयपुर और जोधपुर में रह रहे दो वांछित स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सवाई सिहं गोदारा द्वारा वांछित स्थायी वारंटियों व फरार अभियुक्तों की धरपकड़़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के निर्देशन में उन्होंने अलग-अलग टीमें गठित की।
टीम में शामिल थाने के कांस्टेबल पुष्पेन्द्र सिंह ने जयपुर जाकर एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी नरेन्द्र सिंह पुत्र भंवरसिंह निवासी पुरानी गिन्नाणी को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि 20 अगस्त को इसी प्रकरण में प्रकाश पुत्र नारूराम निवासी भरूपावा के कब्जे से 72 हजार नशीली दवाइयां बरामद की थी। उस दौरान पूछताछ में प्रकाश ने ये नशीली दवाई नरेन्द्र सिंह द्वारा सप्लाई करना बताया था।
थानाधिकारी ने बताया कि इसी प्रकार दूसरी टीम गठित की गई जिसमे हैड कांस्टेबल किशोर सिहं व कांस्टेबल आनंद सिहं, रामकेश को शामिल किया गया।
इस टीम ने चैक अनादरण के प्रकरण में जोधपुर में रह रहे इन्द्रा कॉलोनी निवासी रामकिशन पुत्र हनुमानमल सोनी को गिरफ्तार किया। यह आरोपी बीछवाल थाने के तीन वारन्ट और नयाशहर थाने के एक वारंट में चार वर्षों से फरार था।











