जॉर्डन हत्याकांड : जांच एसओजी करेगी

2365

बीकानेर। श्रीगंगानगर के जवाहरनगर थाना हलके में मंगलवार को हुई हिस्ट्रीशीटर विनोद श्योराण उर्फ जॉर्डन की हत्या की जांच अब एसओजी करेगी। एसओजी के महानिरीक्षक दिनेश एमएन ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। इस आदेश आने के बाद बुधवार को मृतक के परिजनों ने शव को उठा लिया और पदमपुर रोड स्थित कल्याण भूमि में अंतिम संस्कार कर दिया।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह मृतक के चाचा पार्षद धर्मपाल श्योराण, बिहाणी शिक्षा न्यास के जयदीप बिहाणी, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार गौड़, भाजयुमो नेता रमजानअली, नगर परिषद के उपसभापति लक्की डावड़ा सहित कई लोग पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र महावर के कार्यालय पहुंचे और कहा कि जब तक इस हत्या की जांच एसओजी द्वारा करवाए जाने के आदेश नहीं आते  तब तक शव नहीं उठाएंंगेे।

इस पर पुलिस अधीक्षक ने एसओजी महानिरीक्षक को मामले की जानकारी दी। एसओजी महानिरीक्षक ने मामले में एसओजी टीम गठित करने के आदेश तुुरंंत जारी कर दिए।

एसओजी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भटनागर श्रीगंगानगर पहुंच गए और वहां जिम का मौका निरीक्षण किया। इसके बाद भटनागर ने जिला पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र महावर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्रसिंह राठौड़, सीओ तुलसीदास पुरोहित के साथ वारदात के हर पहलू पर चर्चा की। उन्होंने हत्यारों के सीसी फुटेज देखे।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.