सत्यापन नहीं करवाया तो रोक दी जाएगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन

2510

बीकानेर। सरकार से सामाजिक सुरक्षा पेंशन लेने वाले सभी पेंशनर्स को अब वार्षिक सत्यापन करवाना होगा। अगर किसी ने सत्यापन नहीं करवाया तो उसकी पेंशन सरकार रोक देगी। बीकानेर उपखंड अधिकारी एनआर सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन सम्मान योजना, मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांग पेंशन योजनाओं के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे सभी पेंशनर्स, पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी (नगर पालिका, नगर निगम, पंचायत समिति, उपखंड अधिकारी कार्यालय) अथवा ई-मित्रा या अटल सेवा केन्द्र पर पीपीओ आदेश या पीपीओ नम्बर, आधार कार्ड या आधार रजिस्ट्रेशन रसीद, भामाशाह कार्ड या भामाशाह एनरोलमेंट रसीद, पेंशनर बैंक खाता व मोबाइल नम्बर की फोटोप्रतियों के साथ सम्पर्क कर, भौतिक सत्यापन करवाया जा सकता है।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.