छोटे नेताओं पर गिरी गाज, बड़े नेता किए माफ

2380
कांग्रेस

शाहपुरा में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ मारपीट का मामला

जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप चौधरी और ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार जाट के साथ शाहपुरा में 25 मई को मेरा बूथ-मेरा गौरव कार्यक्रम के दौरान हुई मारपीट के मामले में छोटे नेताओं पर गाज गिरी है। वहीं पार्टी के शीर्षस्थ नेताओं ने बड़े नेताओं की गलती को माफ कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक इस घटनाक्रम में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ने शाहपुरा नगर अध्यक्ष बंशीलाल सैनी को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है और दो स्थानीय नेताओं लक्ष्मण कपूरिया व वेदप्रकाश सहारण को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट की इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा की जा रही है कि पार्टी ने बड़े नेताओं को तो माफ कर दिया और छोटे नेताओं और आम कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई कर दी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचा था मामला

शाहपुरा में राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ हुई मारपीट को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे को 26 मई को दिल्ली तलब कर लिया था। इसके बाद राहुल गांधी ने दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे।

ये हुआ था शाहपुरा में

25 मई को शाहपुरा में मेरा बूथ-मेरा गौरव कार्यक्रम था। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप चौधरी और उनके समर्थक मंच पर चढ़ रहे थे। तभी आलोक बेनीवाल गुट के समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए थे।

 

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.