छह हजार यूजर्स और आठ सौ व्यक्ति रोज रू-बरू होते हैं ‘खबर द न्यूज’ से

बीकानेर। प्रिय पाठकों आपको जानकर प्रसन्नता होगी कि एक माह पूर्व 13 मई 2018 को लाँच हुए ‘खबर द न्यूज डॉट कॉम’ न्यूज पोर्टल के एक माह में 6 हजार यूजर्स हो गए हैं। रोज औसतन 800 व्यक्ति खबरों से रू-बरू होते हैं। करीब पांच अन्य देशों के साथ भारत के लगभग सभी शहरों में खबर द न्यूज वेबसाइट से समाचार पढ़े जा रहे हैं। उक्त सभी आंकड़े गुगल एनालिटिक्स में स्पष्ट उल्लेखित हैं।
इस न्यूज पोर्टल का उद्देश्य सनसनी फैला कर टीआरपी बढ़ाना नहीं है। पाठकों तक सटीक व पुख्ता खबर पहुंचे, रुचि व आकर्षण के नाम पर अनैतिक खबरों का प्रचार-प्रसार न करके जन जागृति व जनहित खबरों को अपडेट करना ही मुख्य उद्देश्य है। सोशल मीडिया के इस युग में पूरा प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक लोगों को खबरों से रू-बरू करवाया जाए।
वाट्सअप पर खबरों के लिंक अथवा खबर द न्यूज ग्रुप में शामिल होने के लिए सम्पर्क करें- 9252613331
13 मई 2018 को न्यूज पोर्टल शुभारम्भ अवसर पर अतिथियों द्वारा दिए गए उद्बोधन के वीडियो भी देखें।

 

Newsfastweb: