खाली कागज पर हस्ताक्षर करवा, लाखों की एफडी हड़पने का आरोप

2318

Bikaner / thenews.mobilogicx.com

कोटगेट थाने में जरिए डाक धोखाधड़ी से हस्ताक्षर करवाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुराणा मोहल्ला निवासी स्वाति बजाज ने अपने ससुराल पक्ष के विजय बजाज, अरुणा बजाज, विकास बजाज तथा संजय पित्ती व पीएनबी बैंक कर्मचारी पर खाली कागजों पर हस्ताक्षर करवा कर एफडी तुड़वा कर 8 लाख 70 हजार रुपए उठाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रार्थिनी की रिपोर्ट पर उक्त आरोपियों के खिलाफ 21/19 धारा 420, 406, 467, 468, 469, 461, 120 बी भादस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.