भीनासर स्थित भक्तानंद शिव मंदिर में होगा आयोजन
19 अगस्त को लगेगा चिकित्सा शिविर
बीकानेर। संवित सोमगिरि महाराज के आशीर्वाद और संवित सुबोधगिरि महाराज के सान्निध्य में श्रीशिव पुराण कथा का आयोजन भीनासर स्थित भक्तानंद शिव मंदिर में 8 अगस्त से होगा। 17 अगस्त तक चलने वाली इस कथा का वाचन जोधपुर से आए स्वामी भूमानन्द सरस्वती महाराज करेंगे।
आयोजकों के अनुसार श्रीशिव पुराण कथा का समय रोजाना दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा। 18 अगस्त को मंदिर परिसर में शाम पांच बजे से सात बजे तक नन्दलाल जोशी के प्रवचन होंगे।
इससे अगले दिन यानि 19 अगस्त को इसी परिसर में सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा। इस शिविर में आंख, कान, नाक, दांत, अस्थि रोग से संबंधित रोगियों की नि:शुल्क जांच की जाएगी और परामर्श दिया जाएगा।











