महात्मा गांधी और स्टेशन रोड पर बंद रही दुकानें, अन्य बाजार खुले रहे

2529
(mahatma gandhi road)

आमजन चाहता है बने एलिवेटेड रोड, कुछ व्यापारी कर रहे विरोध

बीकानेर। कोटगेट रेलवे फाटकों की समस्या के स्थाई समाधान के लिए प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के विरोध में महात्मा गांधी रोड (mahatma gandhi road) और स्टेशन रोड बाजार आज बंद रहा। इन दो मार्गों के अलावा पूरे शहर में दुकानें खुली रहीं और कहीं भी एलिवेटेड रोड का विरोध (mahatma gandhi road)नजर नहीं आया।

जानकारी के मुताबिक एक-दो दुकानदारों ने रोजाना की तरह आज भी अपने प्रतिष्ठान खोल लिए थे, लेकिन एलिवेटेड रोड का विरोध कर रहे व्यापारियों ने समझाइश कर उनकी दुकानें बंद करवा दी। दोनों मार्गों पर बंद के दौरान पूरी तरह से कानून व्यवस्था बनी रही। बंद के दौरान व्यापारियों ने मीटिंग की जिसमें एलिवेटेड रोड किसी भी सूरत में नहीं बनने देने की बात की। उनका कहना है कि कोटगेट रेलवे फाटक की समस्या प्रमुख है, इसका समाधान सरकार को करना चाहिए। जयपुर में मंत्री के साथ हुई वार्ता में भी ऐसा ही कहा गया था। यहां आने के बाद कलक्टर से भी किसी प्रकार की वार्ता नहीं हुई है। एलिवेटेड रोड का विरोध लगातार जारी रहेगा। बायपास जब तक नहीं बनता है तब तक संघर्ष करते रहेंगे।

इसके बाद एलिवेटेड रोड का विरोध कर रहे व्यापारियों का प्रतिनिधिमण्डल कलक्टर से मिला और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम का अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

http://thenews.mobilogicx.com/2018/06/06/bjp-legislators-shop-is-closed/

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.