थानेदार के घर घुसे चोर

2670

बीकानेर। अभी तक तो यही देखने में आया था कि आमलोगों के घरों में चोर अपने हाथ आजमाते हैं लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें चोर ने पुलिस इंस्पेक्टर के घर ही चोरी कर डाली। पुलिस की सुस्ती मानों या चोरों की चुस्ती, लेकिन सच यह है कि चोरों में अब पुलिस का खौफ कम होता नजर आ रहा है।
व्यास कॉलोनी में रहने वाले पुलिस इंस्पेक्टर के घर सोमवार रात को चोर खिड़की तोड़ कर घुसे और वहां हाथ साफ कर लिए। हालांकि इस घर से चोरों की उम्मीद पूरी नहीं हो सकी, फिर भी वे हजारों का माल ले गए।
जानकारी के मुताबिक सूरजपुरा क्षेत्र के मनमंदिर वाली गली में रहने वाली डॉ. भगवती संत पत्नी श्रवणदास संत की ओर से दी गई रिपोर्ट में कहा गया कि सोमवार रात चोर उसके घर के बायीं तरफ वाले कमरे की खिड़की पर लगी ग्रिल तोड़ी और जाली काट सीसा तोड़ कर अन्दर घुस गए। चोरों ने कमरों में रखी अलमारियों के ताले तोड़े और तलाशी ली। कोई कीमती सामान नहीं मिला तो चोरों ने वहां रखी तकरीबन 18-20 हजार रुपए की साडिय़ां ही चुरा ली। जेएनवी थाने ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.