- बीकानेर मंडल के उपनिदेशक, माध्यमिक शिक्षा ने जारी किए आदेश
बीकानेर। वरिष्ठ अध्यापकों की तबादला सूची रविवार को जारी हुई। पिछले सात दिनों से जयपुर बैठे बीकानेर मंडल के उपनिदेशक, माध्यमिक शिक्षा महावीरसिंह पूनिया ने यह सूची जारी की। इस सूची में बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के 215 वरिष्ठ अध्यापकों को इधर से उधर किया गया है। पूनिया ने संबंधित सभी संस्था प्रधानों के लिए तबादला किए गए शिक्षकों को 29 मई तक कार्यमुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार प्रदेश के सात मंडलों में वरिष्ठ अध्यापकों के तबादलों की सूची जारी की गई है।










