मुहर लगी : अशोक मुख्यमंत्री, सचिन उप मुख्यमंत्री बने

2367

नई दिल्ली। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में सत्ता की चाबी कांग्रेस के हाथों में सौंपने के जनता के फैसले के बाद अब सूबे के नए मुख्यमंत्री का नाम तय कर लिया गया है और उनके नाम का औपचारिक ऐलान कर दिया गया है।

राजधानी दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में घोषणा की गई कि राजस्थान मे अशोक गहलोत मुख्यमंत्री होंगे, वहीं उनके साथ सचिन पायलट उपमुख्यमंत्री की कमान संभालेंगे।

राजस्थान में कांग्रेस के मुख्यमंत्री की कमान अब पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अशोक गहलोत संभालेंगे।

गहलोत के नाम पर पार्टी आलाकमान की ओर से लगी मुहर के बाद अब गहलोत समर्थकों में खासा उत्साह नजर आ है। राज्य में कांग्रेस के मुख्यमंत्री को लेकर गहलोत के साथ ही पीसीसी चीफ सचिन पायलट को नाम भी शामिल था।

राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों में से 199 सीटों के लिए हुए मतदान के बाद कल हुई मतगणना में कांग्रेस ने बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल कर 100 सीटों पर कब्जा जमाते हुए सत्ता की चाबी अपने हाथों में ली है।

इसके बाद पार्टी का मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर शुरू हुई कशमकश के चलते आज विधायक दल की बैठक के साथ ही करीब 5 घंटे तक वन-टू-वन रायशुमारी के बाद आलाकमान की ओर से गहलोत के नाम पर राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के तौर पर मुहर लगी।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.