18 दिन देरी से आएगा सावन

2757
सावन

चार सोमवार के साथ तीस दिनों का होगा महीना

बीकानेर। शिव आराधना का पावन महीना सावन इस बार 18 दिन देरी से आ रहा है। भोले बाबा के भक्तों को विशेष भक्ति के लिए कुछ इंतजार करना होगा। अधिकमास की वजह से ऐसा रहा है। हालांकि अच्छी बात यह है कि इस बार चार सोमवार के साथ सावन 30 दिनों का होगा। इसका समापन 26 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व के साथ होगा।

दो दिन रहेगी दूज

कुछ पंचागों में तिथि की घट-बढ़ की वजह से सावन में द्वितीया दो दिन रहेगी। कृष्ण पक्ष की दूज 29 और 30 जुलाई को दोनों ही दिन रहेगी। वहीं एकादशी तिथि का क्षय होने से एकादशी व्रत 7 अगस्त को रहेगा। वैष्णव सम्प्रदाय के लोग द्वादशी 8 अगस्त को मनाएंगे।

पहला सोमवार 30 जुलाई को

28 जुलाई से शुरू हो रहे सावन का पहला सोमवार 30 जुलाई को है। इसके बाद 6 अगस्त, 13 अगस्त और फिर 20 अगस्त को पवित्र महीने का आखिरी सोमवार होगा। ऐसे में इस बार चार सोमवार होंगे।

शनिश्चरी हरियाली अमावस्या का संयोग

श्रावण मास का पहला बड़ा त्योहार 11 अगस्त को हरियाली अमावस्या के रूप में मनाया जाएगा। असल में कई वर्ष बाद यह संयोग बन रहा है कि हरियाली अमावस्या शनिवार को आ रही है। इसके बाद हरियाली तीज का व्रत 13 अगस्त को होगा। 26 अगस्त को रक्षाबन्धन का पर्व मनाया जाएगा।

पिछले वर्ष था 29 दिनों का सावन

पिछले साल सावन दस जुलाई से शुरू हो गया था और 7 अगस्त को सावन का समापन हो गया था। ऐसे में केवल 29 दिनों का ही सावन रह गया था।

पंडितों के मुताबिक इस बार सावन का महीना इसलिए महत्वपूर्ण है कि ज्येष्ठ अधिकमास का संयोग 19 वर्ष बाद आया है। वहीं ज्येष्ठ अधिकमास के बाद सावन पूरे तीस दिनों का है।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.