सरजूदास महाराज बने अखिल भारतीय संत समिति के प्रदेशाध्यक्ष

2368

Bikaner / thenews.mobilogicx.com

प्रयागराज अर्धमहाकुम्भ में बीकानेर के रामझरोखा कैलाश धाम के महंत सरजूदास महाराज को अखिल भारतीय संत समिति का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश के महामंत्री दीपक पूरी जी महाराज को नियुक्त किया

मंगलवार को श्रीजगदगुरु हंसदेवाचार्याजी के शिविर में अखिल भारतीय संत समिति की राष्ट्रीय बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अविचलदासजी ने संत समिति के सदस्यों के सान्निध्य में बीकानेर के अखिल भारतीय महामंडलेश्वर सरजूदास महात्यागी को राजस्थान प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया।

मंच पर उपस्थित जगदगुरु रामानुजाचार्य वासुदेवाचार्य विद्याभास्कर महाराज, जगदगुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती महाराज, राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष रामस्वरूपदास महाराज, संगठन मंत्री रामकिशनदास, प्रदेश महामंत्री एवं राधे बाबा व अन्य सभी सम्प्रदाय के महापुरुष उपस्थित रहे।

प्रदेशाध्यक्ष बनने पर अभिनन्दन

बीकानेर के रामझरोखा कैलाशधाम के महंत सरजूदास महाराज को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर स्वामी पद्मप्रियाचार्य प्रियम, भगवानदास त्यागी, वासुदेवदास त्यागी ने महाराजश्री का स्वागत व अभिनन्दन किया।

भगवानदास त्यागी ने बताया कि महामंत्री दीपक पुरी मंडला भीलवाड़ा को चुना गया है तथा शीघ्र ही प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

सरजूदास महाराज का सभी संतों ने माला से स्वागत किया तथा महात्यागी खेमे में और ज़ूना अखाड़े के सभी संत समुदाय ने बधाइयाँ प्रेषित की गई।

खबर द न्यूज के वाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

chat.whatsapp.com/Hadm82K6BJSEuQIQcNX6A1

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.