भामस ने मनाया 63वां स्थापना दिवस

2265
भामस
25-26 को प्रस्तावित हड़ताल में नहीं होंगे शामिल

बीकानेर। राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फेैडरेशन ने अपने मातृ संगठन भामस का 63 वां स्थापना दिवस आज केन्द्रीय बस स्टेण्ड फैडरेशन कार्यालय में मनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत भामस के प्रदेश प्रतिनिधि विनोद भाखर व संभागीय अध्यक्ष बंशीलाल राजपुरोहित ने भारत माता व दतोपत ठेगडी के चित्रों पर माल्यार्पण कर की। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष श्रीराम शर्मा ने की।

बीकानेर शाखा सचिव ओमप्रकाश सिद्व ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के संविधान व इतिहास पर बंशीलाल राजपुरोहित ने विचार रखें।

इस अवसर पर फैडरेशन के बस स्टेण्ड स्थित कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। भामस संगठन उपाध्यक्ष भंवरलाल ने बताया कि रोडवेज कर्मियों की समस्याओं से अवगत कराता एक ज्ञापन डिपो की मुख्य प्रबंधक को दिया गया। साथ ही उनसे समस्याओं के निस्तारण करने की मांग भी की गई।

संगठन अध्यक्ष सतीश आचार्य ने बताया कि रोडवेज कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चे की ओर से 25 व 26 जुलाई को प्रस्तावित हड़ताल में भामस से जुड़े सदस्य शामिल नहीं होंगे।

हड़ताल के दौरान संगठन के सदस्यों की सुरक्षा और बसों के प्रभावी संचालन के लिए मुख्य प्रबंधक को कहा गया है। कार्यक्रम में गंगाबिशन बिश्नोई, सीताराम शर्मा, गजेन्द्र सिंह शेखावत, धर्मपाल नाथ, केदार शर्मा सहित भामस के बहुत से पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.