निर्दयता : नवजात बालिका का शव बरामद

Bikaner / thenews.mobilogicx.com

दिल को द्रवित कर देने वाली और माँ की ममता को भी रूला देने वाली घटना बीकानेर में नजर आई। नयाशहर थाने के मुरलीधर व्यास कॉलोनी क्षेत्र में एक नवजात शव बरामद किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता आदर्श शर्मा ने बताया कि नया शहर पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया गया। आदर्श शर्मा ने बताया कि करीब आठ-नौ महीने की बालिका के इस शव को शनिवार रात का फेंका जाना बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करवा दी गई है तथा संस्था द्वारा अंतिम संस्कार करवाया जाएगा। आदर्श शर्मा ने अज्ञात महिला के खिलाफ नया शहर थाने में मामला दर्ज करवा दिया है।

वाट्सएप पर खबरों के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HqC70kPx2S9FBh0Xy3cqvT

Newsfastweb: