बीकानेर। रोटरी क्लब (rotary club) बीकानेर मिडटाउन के अध्यक्ष पद पर सुरेश राठी तथा सचिव पद पर रघुवीर झंवर सर्वसम्मति से मनोनीत हुए हैं। रोटरी क्लब बीकानेर मिडआउन के मीडिया प्रभारी ऋषि आचार्य ने बताया कि 1 जुलाई से नया रोटरी सत्र शुरू होगा। नए अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी बनाते हुए सचिव पद पर रोटेरियन रघुवीर झंवर को नियुक्त किया है। उपाध्यक्ष पद पर श्रीलाल चांडक, कोषाध्यक्ष पद पर आशीष चूरा, सहसचिव पद पर हेमंत शर्मा, क्लब ट्रेनर पद पर अरविंदसिंह राठौर को मनोनीत किया है।
इसी प्रकार महेशसिंह पुरोहित को सार्जेंट एट आर्म्स, क्लब पत्रिका सम्पादक तथा निदेशक मंडल मे जनसंपर्क पद पर ऋषि आचार्य, महावीर रांका को सदस्यता, घनश्याम रामावत को क्लब एडमिनिस्टेशन, राजेश पारीक को रोटरी फाउण्डेशन, कपिल लढ्ढा को क्लब सेवा कार्य, महेन्द्र पंवार को न्यू जेनरेशन पद पर नियुक्त किया है। रोटरी के राष्ट्रीय कार्यक्रम टीच एण्ड विन्स के संयोजक पद पर प्रवीण डागा को नियुक्त किया है।
चुनाव के दौरान क्लब के विमल चांडक, महेन्द्र गट्टाणी तथा शेखर आचार्य, गुलाब सोनी, पवन चांडक, अजय पुरोहित, गिरिराज जोशी, घनश्याम रामावत, दीपक व्यास, किशोर पारीक, विवेक व्यास, मनीष चूरा, अरविन्द पारीक, भगवती सोनी मौजूद रहे।