भाजपा सरकार को हटाने के लिए महिला कार्यकर्ताएं निभाएं महती भूमिका : सुष्मिता

2401

बीकानेर। महिला कांग्रेस शहर और देहात का एक दिवसीय सम्मेलन रविवार को सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एक स्कूल में आयेजित हुआ। सम्मेलन में कांग्रेस की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देवी, प्रदेश अध्यक्ष रेहाना रियाज भी मौजूद रहीं।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुष्मिता देवी ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए महिलाओं कार्यकर्ताओं को अपनी महती भूमिका निभानी होगी। महिला सशक्तिकरण का दावा करने वाली सरकार लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण पर मौन सादे बैठी है।
प्रदेश अध्यक्ष रेहाना रियाज ने कहा की जुमलेबाजों की सरकार को विदाई देने का समय आ गया है। चुनाव में महिला सुरक्षा, कमर तोड़ महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर वार्ड और बूथ स्तर पर महिला कांग्रेस लोगों को जागरुक करेगी। सम्मेलन में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव नीतू वर्मा सोइन, पूर्व मंत्री डॉ.बीडी कल्ला, वीरेन्द्र बेनीवाल, महिला कांग्रेस की चेनिका उनियान, सोनाक्षी वशिष्ठ, महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष सुनीता गौड़, देहात जिला अध्यक्ष शशिकला राठौड़ सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.