बीकानेर। राजस्थान वित्त निगम की ओर से 30 जुलाई, सोमवार को चोपड़ा कटला परिसर स्थित निगम कार्यालय में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक ’’औधोगिक प्रोत्साहन शिविर’’ का आयोजन किया जाएगा।
निगम के उपप्रबंधक सुरेशकुमार ने बताया कि शिविर में निगम की विभिन्न ऋण योजनाओं यथा युवा उद्यमिता प्रोत्साहन योजना, गेस्ट हाउस ऋण योजना एवं गुड बोरोवर्स योजना की विशेष जानकारी प्रदान की जाएगी।
शिविर स्थल पर ही पात्र उद्यमियों के ऋण आवेदन तैयार करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में निगम की ओर से विभिन्न योजनाओं में 11 उद्योगों को 5 करोड़ 86 लाख के ऋण सुलभ करवाये गये। उन्होंने उद्यमियों से शिविर का अधिकाधिक लाभ लेने का भी आग्रह किया है।