किसानों को हक दिलाने के लिए राजस्व मण्डल अध्यक्ष से आग्रह

2355
राजस्व मण्डल अध्यक्ष

बीकानेर। भाजपा किसान मोर्चा का प्रतिनिधिमण्डल आज राजस्व मण्डल अध्यक्ष से मिला और किसानों को उनका हक दिलवाने के लिए आग्रह किया।

मोर्चा अध्यक्ष किसन चौधरी के नेतृत्व में सर्किट हाउस पहुंचे प्रतिनिधिमण्डल ने राजस्व मण्डल अध्यक्ष वी. श्रीनिवास को अवगत कराया कि गैर खातेदारों को शहरी क्षेत्र व पेराफेरी क्षेत्र ग्राम चकगर्बी, करमीसर व बीकानेर के आस-पास के गांवों में खातेदारी अधिकार दिए जाने में अधिकारी टालमटोल कर रहे हैं। जिस जमीन पर किसान 50 वर्षों से काश्तकारी कर रहा है, उसे स्वयं का हक देने के लिए अधिकारी नकारापन दर्शा रहे हैं। विभाग मे पूर्ण रूप से भष्टाचार व्याप्त है।

चौधरी और जेपी व्यास ने राजस्व मण्डल अध्यक्ष को बताया कि अधिकारियों ने अपनी दरें निर्धारित कर रखी हैं। वे स्वयं पिछले चार वर्षों से विभाग कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं और अधिकारियों से कार्य करने को कह रहे हैं लेकिन आज तक अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। अधिकारियों के नाकारापन की वजह से राजस्व का तो नुकसान हो ही रहा है, वहीं सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है।

प्रतिनिधिमण्डल में रमेश सैनी, मालमसिंह, दिनेश चौहान, मोतीलाल हर्ष, सुरजाराम, जेठूसिंह, उमेश तंवर, हनुमान कुम्हार सहित कई कार्यकर्ता और गैर खातेदार शामिल थे।

जन किसान पंचायत की ओर से भी राजस्व मण्डल अध्यक्ष को ज्ञापन दिया गया। संगठन के प्रभारी ललित मोहन ने बताया कि किसान नेता जयनारायण व्यास के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने उन्हें अवगत कराया कि चकगर्बी सहित गांवों में जमीनों कीमत ज्यादा है। इसलिए यहां किसानों से एक-एक बीघा का लाख-लाख रुपया मांगा जा रहा है। लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। लोक अदालतों में भी सभी विभाग के अधिकारी मौजूद नहीं रहते हैं। किसानों के हित के लिए मण्डल को आगे आना होगा।

व्यास के साथ हनुमानसिंह, भीखसिंह, रूपाराम नायक, मंगतमराम मेघवाल, सुखाराम, रामलाल कुम्हार, प्रभूसिंह सहित कई जने शामिल थे।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.