पॉलीथिन जब्त, वसूले चालीस हजार

बीकानेर। नगर निगम की ओर से आज फड़ बाजार में विभिन्न दुकानों से दो सौ किलो से ज्यादा प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई। निगम उपायुक्त राष्ट्रदीप यादव के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान तकरीबन चालीस हजार रुपए कैरी चार्जिंग के रूप में वसूले गए। कार्रवाई होने से मौके पर एकबारगी अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद करके चले गए। निगम उपायुक्त ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

Newsfastweb: