नव मतदाता बनी किशोरियों का सम्मान

2366
नव मतदाता

भाजपा महिला मोर्चे की ओर से कार्यक्रम आयोजित

बीकानेर। विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा महिला मोर्चा ने नव मतदाता बनी किशोरियोंं को पार्टी से जोड़ने की मुहीम शुरू कर दी है। आज बीकानेर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रभारी बबिता शर्मा ने नव मतदाता  किशोरियोंं का सम्मान किया।

भाजपा महिला मोर्चा 3 जून से 10 जून तक प्रदेश में नव मतदाता सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर हाल ही में वोट देने के अधिकार से जुड़ी किशोरियोंं को पार्टी से जोड़ने का अभियान चल रहा है। मोर्चे ने आज सम्मान समारोह का आयोजन कर 50 से ज्यादा किशोरियोंं को सम्मनित किया।

प्रभारी बबिता शर्मा ने बताया की महिला मोर्चा प्रत्येक मंडल स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित कर रहा है और इसके माध्यम से नव मतदाता किशोरियोंं को सम्मानित करने के साथ उनसे सरकार के कार्यों को लेकर संवाद भी किया जा रहा है। साथ ही नव मतदाता किशोरियोंं  को पार्टी से जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है। मोर्चा की कार्यकताएं नए मतदाताओं को पार्टी की रीति-नीति से अवगत करवा रही हैं। उनसे सरकार के शासन के साढ़े चार वर्षों में किए गए कार्यों पर चर्चा कर रही हैं।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की मधुरिमासिंह, संतोष शर्मा, सुमन जैन सहित कई महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.