कृषि के क्षेत्र में विवि कर रहा उल्लेखनीय कार्य : प्रो. छींपा

2301
कृषि

बीकानेर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय का 32 वां स्थापना दिवस आज विवि परिसर में समारोह पूर्वक मनाया गया। विवि परिसर में वृक्षारोपण और दीप प्रज्ज्वल के साथ समारोह की शुरुआत की गई। समारोह में विवि द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

इस अवसर पर कृषि विवि कुलपति प्रो.बीआर छींपा ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में विवि द्वारा उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने विवि वैज्ञानिकों से किसानों के लिए आधुनिक ओर सरल कृषि तकनीकों की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता जताई।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का है, विवि भी इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

मुख्य अतिथि के रूप में आए अखिल भारतीय कुलपति एवं शिक्षाविद् संघ नई दिल्ली के अध्यक्ष व जेएनवी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. लोकेशकुमार शेखावत ने कहा कि देश के सभी विश्वविद्यालयों में संसाधनों की कमी है। इसका कारण है कि लोकसेवक सहयोग नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों और कृषि वैज्ञानिकों में आपसी समन्वय की कमी विश्वविद्यालयों के सामने सबसे बड़ी चुनौती है, क्योंकि समन्वय के अभाव के चलते किसानों को पूरा लाभ नहीं मिल रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की कोशिशों की तारीफ की। समारोह में आईबीएम की ओर से किसानों के लिए बनी वेबसाइट और मोबाइल एप का लोकार्पण भी अतिथियों ने किया।

कृषिइस अवसर पर गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भागीरथसिंह, अखिल भारतीय कुलपति एवं शिक्षाविद् संघ के महासचिव प्रो. बीएन पाण्डे, राजुवास के पूर्व कुलपति प्रो. एके गहलोत, कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर के प्रो. बलराज सिंह भी मौजूद थे।

 

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.