बीकानेर के पंचशती सर्किल स्थित हुक्काबार पर सदर पुलिस का छापा, 12 युवक और एक युवती हिरासत में

बीकानेर। पंचशती सर्किल पर चलाए जा रहे एक हुक्का बार पर बुधवार देर शाम सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस ने मौके पर से 12 युवक-युवतियों को कोटपा एक्ट के तहत हिरासत में लिया। साथ ही पुलिस ने मौके पर से हुक्के, पाइप और धूम्रपान का सामान बरामद किया।

जानकारी के मुताबिक सदर पुलिस की और से ये कार्रवाई कोटपा एक्ट के तहत की गई है। कोटपा एक्ट के तहत ही हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों के चालान काटकर कर छोड़ दिया गया।

फिलहाल पुलिस हुक्का बार संचालक का पता करने में जुटी है।

 

Newsfastweb: