बीकानेर। देशनोक नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों को पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिलने पर कोलायत विधायक भंवरसिंह भाटी ने स्वायत्त शासन मंत्री व निदेशक तथा संयुक्त सचिव, स्वायत्त शासन विभाग को पत्र लिखा है। भाटी ने बताया कि इस बारे में विभाग के आला अधिकारियों से फोन पर बात कर कहा कि कार्मिकों की वाजिब मांगों का निराकरण करवाएं तथा चार महीनों का बकाया वेतन दिलवाएं.
गौरतलब है कि देशनोक नगरपालिका के सफाई कर्मचारी पुुनरीक्षित वेतनमान-2017 में वेतन स्थिरीकरण तथा एरियर भुगतान की मांग करते हुए पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर हैं।










