आरसीए : विवाद का असर प्रतियोगिता पर

2335
सादुल क्लब क्रिकेट मैदान पर आज से शुरू हुई राज्यस्तरीय अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता

बीकानेर। आरसीए (राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन) में चल रही अहम की लड़ाई का असर यहां शुरू हुई राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता पर पड़ता नजर आ रहा है। सादुल क्लब क्रिकेट मैदान में आज से शुरू हुई राज्य स्तरीय अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच के लिए बुलाई गई हनुमानगढ़ और अलवर जिले की टीमें प्रतियोगिता से नदारद रहीं।

प्रतियोगिता पर विवाद का असर इस बात से ही जाहिर हो रहा है कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 33 जिलों की क्रिकेट टीमों से सिर्फ 23 जिलों की क्रिकेट टीमें ही इसमें शामिल हो रही हैं।

जानकारी के मुताबिक प्रदेश के दस जिलों की टीमें जो मोदी गुट से है वह इस प्रतियोगिता में नहीं खेल रही हैं। यहां आज चूरू और बीकानेर की टीमों के बीच मुकाबला हुआ।

प्रतियोगिता के आयोजन अध्यक्ष अशोक ओहरी ने बताया की पीछले साल से यह प्रतियोगिता बंद थी। इस वर्ष यह प्रतियोगिता कराई जा रही है। लेकिन आरसीए के पदाधिकारियों में विवाद के चलते कुछ टीमं भाग नहीं ले रही हैं।

उन्होंने कहा की प्रदेश के आठ सेन्टरों पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में जीतने वाली टीमें सुपरलीग में खेलेंगी। बीकानेर में राजसमन्द, सिरोही और जयपुर की विजेता टीमों के सुपरलीग मुकाबले यहां 29 जून से कराए जाएंगे।

गौरतलब है कि आरसीए में वसुन्धरा राजे के चहेते ललित मोदी और कांग्रेस के नेता सीपी जोशी के बीच काफी समय से अहम की लड़ाई चल रही है।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.