आरएएस-प्री परीक्षा : कल सुबह नौ से एक बजे तक इन्टरनेट रहेगा बंद

2416
इंटरनेट
संभागीय आयुक्त ने जारी किए आदेश

बीकानेर। आरएएस (प्रारम्भिक) परीक्षा-2018 के आयोजन के दृष्टिगत रविवार को संभाग के चारों जिलों के विभिन्न स्थानों पर इंटरनेट सेवाओं को अलग-अलग समयावधि के लिए प्रभावित रहेंगी।

इस संबंध में संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीणा द्वारा जारी आदेशों के अनुसार बीकानेर के शहरी क्षेत्र में 5 अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक, चूरू जिला मुख्यालय और रतनगढ़ उपखण्ड मुख्यालय में सुबह 9 से दोपहर दो बजे तक, श्रीगंगानगर शहर में सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक तथा हनुमानगढ़ नगर परिषद क्षेत्र (सम्पूर्ण हनुमानगढ़ जंक्शन एवं हनुमानगढ़ टाउन क्षेत्र एवं 7 किलोमीटर की परिधि में) 5 अगस्त को सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक के लिए इंटरनेट सेवाओं को अस्थाई रूप से निलंबित किया गया है।

आदेशानुसार राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2018 की गोपनीयता, पारदर्शिता एवं लोक सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिलों के विभिन्न स्थानों में 2जी/3जी/4जी डाटा, इंटरनेट सर्विसेज, बल्क एसएमएस/एमएमएस/व्हाट्सऐप, फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया बाइ इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (एक्सेप्ट वाइस कॉल ऑफ लैंडलाइन एंड मोबाइल फोन एंड ब्रॉडबैंड ऑन लैंडलाइन), (यथासंभव लीज लाइन(एमपीएलएस/प्वाइंट टू प्वाइंट) सेवाएं यथा उद्योगों, बैंकों व अस्पतालों के अतिरिक्त) सेवाओं को अस्थाई रूप से निलंबित किया गया है।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.