रांका ने किया जज्बा का शुभारम्भ

2176

Bikaner / thenews.mobilogicx.com

तीन दिन चलेगी मानसून एंड राखी स्पेशल प्रदर्शनी

बीकानेर। तीन दिवसीय जज्बा मानसून एंड राखी स्पेशल प्रदर्शनी का शुभारम्भ नगर विकास न्यास के पूर्व चैयरमेन महावीर रांका व संगीता अग्रवाल ने किया।

आयोजक बबीता राठी ने बताया कि 27, 28 व 29 जुलाई को दोपहर तीन बजे से 11 बजे तक नोखा रोड स्थित मिलेनियम होटल में यह प्रदर्शनी रहेगी।

आयोजक अम्बिका सोनी ने बताया कि प्रदर्शनी में साड़ी, कुर्ती, लहंगा, ज्वैलरी, बच्चों की ड्रेसेज और विभिन्न प्रकार की राखियां उपलब्ध रहेंगी।

आयोजक ज्योति शर्मा ने बताया कि विशेष छूट के साथ घरेलू सामान, बैडशीट्स आदि सस्ते दामों में विक्रय की जाएगी। पार्षद राजेन्द्र शर्मा, प्रणव भोजक सहित अनेकजन उपस्थित रहे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.