रांका व जोशी ने मनाया जश्न ..देखें वीडियो

Bikaner / thenews.mobilogicx.com

पीएम मोदी की जबरदस्त जीत का जश्न पूरा देश मना रहा है। बीकानेर में नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने अपने कार्यालय पर अपनी टीम के साथ भाजपा की जीत का जश्न मनाया। रांका ने बताया कि भाजपा की सफलता के पीछे पीएम मोदी की नीतियां व मोदी के देश विकास में करवाए गए कार्य हैं।

इस अवसर प गुलाल लगा कर, मिठाई खिलाकर तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीरें वितरित की गई। जश्न के दौरान निर्मल गहलोत, पवन महनोत, प्रणव भोजक, दिनेश सांखला, राजेन्द्र शर्मा, मधुसूदन शर्मा, शंभु गहलोत, श्रवण चौधरी, पंकज गहलोत, मोहम्मद ताहिर, तेजाराम राव, आनन्द सोनी, मुकेश पंवार, मनोज गिरि, विकास सोलंकी, सुनील सोलंकी, अंकित तंवर, दुर्गाशंकर आचार्य, मालचन्द सुथार, टेकचन्द यादव, रितेश सिन्हा, बृजमोहन भाटी, नरेन्द्र भादाणी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूर्व विधायक डॉ. गोपाल जोशी ने नरेन्द्र मोदी को प्रचण्ड बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनने व अर्जुनराम को जीतने पर दी बधाई और भाजपा टीम व मतदाताओं का आभार जताया। डॉ. गोपाल जोशी पूर्व विधायक बीकानेर (पश्चिम) ने लोकसभा चुनाव 2019 में नरेन्द्र मोदी को प्रचण्ड बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनने पर मिठाई खिलाई व पटाखे फोड़कर जताई खुशी व जनता का आभार जताने के साथ ही भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

वाट्सएप पर खबरों के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BH8MzpmL4VYHcjOR46E6fo

Newsfastweb: