रणबांकुरा डिविजन ने प्रदर्शित किया सेना का शौर्य

2327
रणबांकुरा डिविजिन

सादुल क्लब मैदान पर उपकरणों का प्रदर्शन, बैगपाइपर बैण्ड की प्रस्तुति

बीकानेर। युवाओं को सेना के प्रति आकर्षित करने और उन्हें सेना के शौर्य से अवगत कराने के उद्देश्य से आज सादुल क्लब मैदान पर रणबांकुरा डिविजिन की ओर से ‘इक्वपमेंट एंड बैण्ड डिस्पले’ का आयोजन किया गया।

रणबांकुरा डिविजिन की ओर से देश के 72वें स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में युवाओं और बालकों ने सेना के पराक्रम को नजदीक से जानने की कोशिश की तथा सेना के उपकरणों को देखकर अभिभूत होते दिखाई दिए।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए रणबांकुरा डिविजन के जनरल कमांडिंग ऑफिसर मेजर जनरल जीएस काहलों ने सबसे पहले देश की आजादी के लिए नि:स्वार्थ भाव से अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

उन्होंने देश की अखण्डता बनाए रखने में सेना के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में कार्यक्रम में मौजूद लोगों को अवगत कराया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से देश के महान संगठन सेना में शामिल होकर भारतीय सेना को और शक्तिशाली बनाने का आग्रह किया।

समारोह में सेना के बैगपाइपर बैण्ड की प्रस्तुति दी गई जिसे सुनकर वहां मौजूद आमजन काफी प्रभावित होते नजर आए। राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेटों ने घुड़सवारी करते हुए हैरतअंगेज कारनामे प्रदर्शित कर लोगों को अचम्भित किया।

इस अवसर पर सेना के उपकरणों, युद्ध के दौरान काम आने वाले हथियारों, गाडिय़ों को भी प्रदर्शित किया, जिसे देख युवाओं के साथ स्कूली बालक भी अभिभूत होते नजर आए। आयोजन में जिला प्रशासन के अधिकारी, आमजन और स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

रणबांकुरा डिविजिन

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.