रक्षाबंधन को संविधान बचाओ दिवस के रूप मे मनाया

2333
भारतीय युवा कांग्रेस
भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से संविधान बचाने की मुहिम

बीकानेर। भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से आज रक्षाबंधन का पर्व संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर रतनबिहारी पार्क में आयोजित हुए कार्यक्रम में बहुत सी बहिनों ने संविधान को रक्षा सूत्र बांध कर देश के संविधान को बचाए रखने की दुआएं की।

भारतीय युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान की केन्द्र सरकार संविधान के प्रतिकूल कार्य कर रही है। देश के संविधान ने धर्म, जाति, पंथ, जनसांख्यिकी और क्षेत्र पर ध्यान दिए बिना अपने सभी नागरिकों को लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए अधिकार प्रदान किए हैं। लेकिन केन्द्र सरकार इन सब अधिकारों को धता बता कर संविधान को ताक पर रख कर कार्य कर रही है।

भाजपा सरकार में महिलाओं के खिलाफ, दलितों और भीड़ द्वारा हिंसा जैसी अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। यह देश के संविधान द्वारा उनकों दिए गए उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। इसलिए युवा कांग्रेस देश के युवाओं को साथ लेकर संविधान को बचाने की मुहिम चला रही है।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, धनपत चायल के साथ इमरान कोहरी, जीतेन्द्र सेवग, सुन्दर बैरड़, श्रीकृष्ण गोदारा, अभिषेक डेनवाल, भीमसेन खिलेरी, सांवरलाल बिश्नोई, गणेश टाक सहित युवा कांग्रेस के बहुत से कार्यकर्ता और संविधान को रक्षा सूत्र बांधने आई बहिनें मौजूद रहीं।

वहीं युवा कांग्रेस के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अरुण व्यास के नेतृत्व में भी रक्षाबंधन पर्व को संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर अरुण व्यास ने कहा कि देश के संविधान को बचाने के लिए युवाओं से आह्वान किया जा रहा है। इसी के तहत आज संविधान बचाओ दिवस संगठन की ओर से मनाया जा रहा है। बहुत सी बहिनों ने संविधान के रक्षा सूत्र बांध कर देशवासियों से संविधान बचाने का संदेश दिया है।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस की आशा देवी, रमणी देवी, जयश्री, तोषिका, अजीम कौर, तृप्ति, सलमान, जय जोशी, सुनिल पुरोहित, रविप्रकाश, अनिल बिस्सा सहित कई कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.