राजुवास : नए कुलपति ने संभाला कार्यभार

2603
प्रो. विष्णु शर्मा
वर्ष-2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का रहेगा लक्ष्य

बीकानेर। राजस्थान पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा आज बीकानेर पहुंचे और अपना कार्यभार संभाला।

विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो. बीआर छींपा ने उन्हें कार्यभार सौंपा। इससे पहले विश्वविद्यालय के स्टाफ और छात्रों ने नए कुलपति प्रो. शर्मा का स्वागत किया।

विश्वविधालय में कुलपति बनकर आए प्रो. विष्णु शर्मा ने बीकानेर के वेटेनरी कॉलेज से ही अपनी शिक्षा पूरी की है। कुलपति के पद पर चयन से पहले शर्मा स्नातकोतर पशुचिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, जयपुर में अधिष्ठाता पद पर कार्यरत थे।

आज विश्वविधालय के स्टाफ व छात्रों के साथ विश्वविधालय के प्रथम कुलपति रहे प्रो. एके गहलोत ने नए कुलपति का जोरदार स्वागत किया।

कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा ने बताया कि विश्वविधालय के तीन मुख्य स्तम्भ हैं, जिनमें शिक्षा, अनुसंधान और विस्तार की दिशा में विश्वविधालय अच्छा कार्य कर रहा है। लेकिन उनकी प्राथमिकता रहेगी की शिक्षा में गुणवत्ता के साथ अनुसंधान का सीधा लाभ पशुपालक को मिल सके।

उन्होंने कहा की राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ के साथ वर्ष-2022 तक पशुपालकों की आय दुगना करने की दिशा में भी विश्वविधालय लगातार कार्य करेगा।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.