किसानों के मसीहा थे राजेश पायलट : डॉ. कल्ला

2439
राजेश पायलट

शहर जिला और देहात जिला कांग्रेस की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित

बीकानेर। कांग्रेस नेता राजेश पायलट की 18वीं पुण्यतिथि पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जस्सूसर गेट कार्यालय में और जिला देहात कांग्रेस कमेटी की ओर से रानीबाजार ओवरब्रिज के पास स्थित कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।राजेश पायलट

शहर जिला कांग्रेस की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पार्टी नेता डॉ. बीडी कल्ला ने राजेश पायलट को किसानों का मसीहा बताया। उन्होंने कहा कि वे हमेशा किसानों और गरीबों के हितों को ध्यान में रखकर कार्ययोजना बनाते थे। उनका लक्ष्य था कि गांव और गरीब के साथ किसानों को जब तक मुख्य धारा से नहीं जोड़ा जाएगा तब तक देश सम्रद्ध नही हो सकता, उसी को ध्यान में रखकर पायलट हमेशा उनके संघर्ष में उनकी आवाज बनकर कार्य करते रहे थे।

सभा में शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत, मुकेश राजस्थानी, श्रीलाल व्यास, रमेश व्यास, ललित तेजस्वी, अरुण व्यास, शर्मिला पंचारिया, राजूदेवी व्यास, सुमीत कोचर, नितिन वत्सस सहित पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने राजेश पायलट को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

वहीं जिला देहात कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजेश पायलट को श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिला देहात कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रामेश्वरलाल जाखड़ कहा कि राजेश पायलट के विचारों को हमें अपने जीवन में उताकर, हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर, आम जनता एवं किसानों की परेशानियों के निराकरण के लिए हमेशा आगे रहकर कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर प्रदेश संगठक मार्शल प्रहलादसिंह ने कहा कि राजेश पायलट ने राजस्थान सहित पूरे देश में किसानों के हित में हमेशा आगे रहकर कार्य किया और किसान ही भारत का भविष्य होने की बात कही थी।

बल्लभ कोचर, अम्बाराम इणखिया, सुषमा बारूपाल,ओमप्रकाश जाखड़, महेन्द्र कूकणा, ओमप्रकाश सैन सहित पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने पायलट को श्रद्धांजलि देते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.