राजस्थान गौरव यात्रा : जिला संगठन प्रभारी सोढ़ी पहुंचे बीकानेर

2380
राजस्थान गौरव यात्रा

बड़ा गणेश मंदिर, पुष्करणा स्टेडियम सहित सीएम के रोड शो के रूट का किया निरीक्षण

बीकानेर। संभाग में होने वाली राजस्थान गौरव यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंत्रियों और संगठन के पदाधिकारियों का यहां आना जारी है। आज भाजपा जिला संगठन प्रभारी महेन्द्र सिंह सोढ़ी बीकानेर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया।

जानकारी के मुताबिक भाजपा जिला संगठन प्रभारी सोढ़ी शहर जिला पदाधिकारियों के साथ सबसे पहले बड़ा गणेश मंदिर पहुंचे वहां उन्होंने व्यवस्थाएं देखीं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद सोढ़ी पुष्करणा स्टेडियम पहुंचे और वहां भी निरीक्षण किया। इसके बाद वे मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के प्रस्तावित रोड शो वाले रूट का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर प्रभारी महेन्द्र सिंह सोढ़ी ने बताया कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे छह सितम्बर की शाम को पुष्करणा स्टेडियम में हैलीपेड पर उतरेंगी और वहां से सीधे बड़ा गणेश मंदिर जाएंगी। बड़ा गणेश मंदिर में विनायक वंदना करने के बाद वे वहां से नयाशहर थाने के सामने होते हुए जस्सूसर गेट, होते हुए लालगढ़ पैलेस तक रोड शो करेंगी।

उन्होंने बताया कि यात्रा को लेकर संगठन ने तैयारियां कर ली है और आज रोड शो के पूरे रूट निरीक्षण किया गया है। वहीं शहर भाजपा अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा को लेकर जनता में काफी उत्साह है और इसी उत्साह के चलते ही कांग्रेस में बौखलाहट नजर आ रही है।

इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री मोहन सुराणा, आईटी सैल के प्रदेशाध्यक्ष अविनाश जोशी, विजयमोहन जोशी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे बीकानेर संभाग में राजस्थान गौरव यात्रा की शुरुआत गुरु जम्भेश्वर धाम-मुकाम से करेंगी।

पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ली बैठक

जिला संगठन प्रभारी महेन्द्र सिंह सोढ़ी ने रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक होटल में भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

यात्रा प्रभारी मोहन सुराणा ने बताया यात्रा को लेकर आने वाले दिनों में पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सुझाव लिए जाएंगे कि किस प्रकार ज्यादा से ज्यादा संख्या में आमजन को इस यात्रा से जोड़ा जा सके।

बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता नंदकिशोर सोलंकी, विजय आचार्य, महापौर नारायण चौपड़ा, नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, उपमहापौर अशोक आचार्य, आईटी सैल संयोजक अविनाश जोशी, डॉ. मीना आसोपा, दाऊलाल हर्ष, पाबूदान सिंह राठौड़ ने भी यात्रा को सफल बनाए जाने के संबंध में अपने सुझाव रखे।

 

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.