डिजिफेस्ट : हैकाथॉन शुरू, देशभर से प्रतिभागी जुटे

2290
राजस्थान डिजिफेस्ट

बीकानेर।राजस्थान डिजीफेस्ट के दूसरे दिन राजकीय पाॅलिटेक्निक महाविद्यालय में हैकाथाॅन 5.0 शुरू हुआ। लगातार 24 घंटे तक चलने वाले इस हैकाथाॅन में देशभर के 2 हजार 800 से अधिक विद्यार्थी, कोडर्स, डवलपर्स और डिजाइनर्स अपनी टीमों के साथ हिस्सा ले रहे हैं।

हैकाथाॅन के तीन सर्वोत्तम विजेताओं को सूचना, प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के साथ काम करने के अवसर तथा सरकार के कुल 32.5 लाख रूपए का एंट्री प्रोजक्ट जीतने का मौका भी मिलेगा।

ज्ञान के साथ मनोरंजन भी

डिजिफेस्ट के दूसरे दिन भी युवाओं के आकर्षण का केन्द्र रहा। बड़ी तादाद में विद्यार्थियों ने डिजिफेस्ट में पहुंचकर जानकारियां लीं तथा मनोरंजन किया। मनोरंजन जोन में लगाए गए वर्चुअल रिएलिटी (वीआर), आॅर्गेमेंटेड रिएलिटी (एआर), केव वर्चुअल रिएलिटी, रोलर कोस्टर राइड, डिजिटल प्रिजर्वेशन आॅफ हैरिटेज, 3 डी कर्टेन इत्यादि को लेकर युवाओं में खासा क्रेज दिखा। रोलर कोस्टर राइड में आमेर फोर्ट की आकर्षक राइड करवाई जा रही है।

डिजिफेस्ट में विभिन्न विभागों व योजनाओं की स्टाॅल्स पर लोगों की खासी भीड़ रही।

जन सूचना पोर्टल का लोकार्पण

राजस्थान डिजीफेस्ट में राजस्थान सरकार के जन सूचना पोर्टल का लोकार्पण किया गया। केंद्रीय सूचना आयुक्त एम श्रीधर आचार्युलू ने इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर आईटी के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोड़ा ने कहा कि सरकार का पूरा प्रयास है कि आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर सिस्टम में पारदर्शिता लाई जाए, इसके लिये जन सूचना पोर्टल शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि अपनी तरह के इस पहले पोर्टल पर किसी पंचायत या वार्ड में कार्यान्वित सभी सरकारी कार्यक्रमों की जानकारी एक ही जगह पर उपलब्ध करवाई जाएगी।

इस अवसर पर आरटीआई एक्टीविस्ट निखिल डे ने भी विचार रखे।

नियर स्पेस सैटेलाइट लाॅन्च
युवा वैज्ञानिकों, रिसर्चर्स और स्पेस में दिलचस्पी रखने वाले युवाओं को ऊपरी वायुमंडल और ‘नियर स्पेस’ में रिसर्च के उद्देश्य से गुरुवार को भी ‘नियर स्पेस सैटेलाइट‘ लाॅन्च किया गया। इसमें लगे यंत्रों की मदद से युवा वैज्ञानिकों को वायुमंडल से जुड़ी नई-नई जानकारियां मिलेंगी। शुक्रवार को भी दोपहर 12 से 3 बजे तक इसकी लांचिंग होगी।

आयोजन में नृत्य व योग करता रोबोट बुधिया दूसरे दिन भी आकर्षण का केन्द्र

रोबोट को देखने पहुंचे युवाओं ने रोबोट से बातें की और उससे विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली।

क्विज में विजेताओं को किया पुरस्कृत

डिजिफेस्ट में राजस्थान स्टेट पाॅल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा विद्यालय स्तर के बच्चों के लिए क्विज कम्पीटिशन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को मौके पर ही पुरस्कृत किया गया।

जाॅब फेयर के दूसरे दिन भी युवाओं में रहा जबरदस्त उत्साह

सूचना प्रौद्योगिकी व संचार विभाग की ओर से राजकीय आईटीआई परिसर में आयोजित रोजगार मेले के अंतिम दिन भी हजारों युवा पहुंचे और इंटरव्यू में भाग लिया। शिविर में सुबह से ही प्रदेश के विभिन्न जिलों से युवाओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। जाॅब फेयर में विभिन्न कार्यशालाएं आयोजित कर साक्षात्कार तकनीक, स्टार्टअप, स्वरोजगार सम्बंधी सरकारी योजनाओं की जानकारियां दी गई। इस अवसर पर आईटी विभाग के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोड़ा, गंगासिंह विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार मनोज शर्मा, ईईएसएल की निदेशक रेणु नारंग, आईस्पिरिट के निदेशक नकुल सक्सेना मौजूद रहे।

एडूहैक में शिक्षाविदों ने रखे विचार

डिजिफेस्ट में गुरुवार को एडूहैक का आयोजन किया गया, इसमें करीब 130 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में राज्य सरकार की विभिन्न ई गर्वेनेंस परियोजनाओं एवं विद्यार्थियों के लिए सुपर 100 कार्यक्रमों के बारे में बताया गया, साथ ही प्रतिभागियों ने शिक्षा के क्षेत्र किए गए नवाचारों की जानकारी दी।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.