राजस्थान डिजिफेस्ट : व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

बीकानेर। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज तथा राजकीय आईटीआई संस्थान में 25 से 27 जुलाई तक आयोजित होने वाले राजस्थान डिजिफेस्ट में विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।

आयोजन स्थल पर मोबाइल टॉयलेट वैन, साफ.-सफाई तथा अग्निशमन व्यवस्था के लिए नगर निगम आयुक्त को जिम्मेदारी दी गई है। जिला पुलिस अधीक्षक आयोजन स्थल पर सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन करवाएंगे।

सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के  ठहरने की व्यवस्था को अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन एवं तहसीलदार बीकानेर देखेंगे। अग्निशमन अधिकारी 20 जुलाई से आयोजन स्थल पर अग्निशमन वाहन मय स्टाफ की व्यवस्था करेंगे।

इसी प्रकार एसीपी सभी संबंधित विभागों से सम्पर्क कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाएंगे। आयोजित होने वाली दौड़ ‘टैक रश’ तथा  हैकाथॉन के प्रतिभागियों के लिए स्वास्थ्य टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया है।

पीएचईडी अधिशासी अभियंता शहर पेयजल की समुचित व्यवस्था करेंगे तथा बीकानेर विद्युत सप्लाई लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयोजन स्थल पर निर्बाध बिजली आपूर्ति व आसपास के मार्गों पर रोड लाइट्स की समुचित व्यवस्था करेंगे।

सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा 7डी सिनेमा का प्रदर्शन किया जाएगा। इस सम्बन्ध में सहायक कलक्टर बीकानेर को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके सुचारू प्रदर्शन के लिए विद्युत उपलब्धता, जनरेटर, टैंट, पेयजल आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

तैयारियों का किया निरीक्षण

आज आईटी विभाग के अतिरिक्त निदेशक रमेश शर्मा ने समारोह स्थल पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि हैकाथॉन के लिए 832 टेबल्स लगाई गई हैं। एसीपी सत्येन्द्रसिंह ने बताया कि डिजिफेस्ट के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय तथा राजकीय आईटीआई परिसर में 17 डॉम लगाए जा रहे हैं, जो वातानुकूलित हैं।

 

Newsfastweb: