क्रिकेटर आरपी सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने दिखाई झंडी
बीकानेर। राजस्थान डिजिफेस्ट के तहत आज शाम को ‘टेकरश’ दौड़ का आयोजन किया गया। ‘टेकरश’ दौड़ में सैकड़ों युवक और युवतियों ने हिस्सा लिया।
क्रिकेटर आरपी सिंह, महापौर नारायण चौपड़ा, आईटी विभाग के मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा, कलक्टर डॉ. एनके गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सवाईसिंह गोदारा ने झंडी दिखाकर आईटीआई
‘टेकरश’ दौड़ में बाहर से आए और स्थानीय युवक-युवतियों के साथ सैकड़ों ने हिस्सा लिया।
दौड़ को भी हाइटेक बनाया गया। दौड़ के शुरू होने से पहले शामिल हुए युवाओं को गूगल प्ले स्टोर से राजस्थान डिजिफेस्ट से एक एप्लीकेशन डाउनलोड करनी थी। इस एप्लीकेशन में एसएसओ से लॉगइन करके स्टार्टिंग प्वाइन्ट से स्कैन करना था। एप्लीकेशन को दौड़ के दौरान ऑन रखते हुए मिड प्वाइन्ट पर फिर स्कैन करना था और उसके बाद में दौड़ समाप्ति के स्थल पर स्कैन करना था।
दौड़ में शामिल हुए जिन युवाओं ने ये प्रक्रिया अपनाई थी, उन के लिए कई पुरस्कार हैं, इसके अलावा जिन्होंने यह प्रक्रिया नहीं अपनाई, उन्हें अन्य प्रकार के सराहनीय पुरस्कार वितरित किए गए।