राजस्थान डिजिफेस्ट/जॉब फेयर शुरू

2319
राजस्थान डिजिफेस्ट

प्रदेश भर से हजारों अभ्यर्थियों ने लिया भाग

बीकानेर। राजस्थान डिजिफेस्ट के तहत बुधवार को राजकीय आईटीआई में दो दिवसीय जॉब फेयर की शुरुआत गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भागीरथ सिंह तथा आईटी विभाग के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोड़ा ने किया।

इस अवसर पर कुलपति सिंह ने कहा कि तीन दिवसीय डिजिफेस्ट का आयोजन प्रदेश भर के युवाओं के लिए रोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों की ओर से युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाए। उन्होंने युवाओं को असफलता से बिना घबराए, भविष्य में और ज्यादा मेहनत कर सफलता हासिल करने की अपील की।

प्रमुख शासन सचिव अरोड़ा ने कहा कि युवाओं को रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर उपलब्ध करवाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा जॉब फेयर में नियोक्ताओं, तकनीकी प्रबंधकों व उम्मीदवारों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि युवा इस अवसर का लाभ उठा कर अपने भविष्य को संवारें। वर्तमान युग आईटी का युग है और गांव-गांव तक इसके उपयोग से लोगों का जीवन आसान हुआ है।

इस अवसर पर आईटी विभाग के तकनीकी निदेशक सुनील छाबड़ा, सहायक कलक्टर मोनिका बलारा, ज्योति लुहाड़िया, राजेश सैनी सहित आईटी विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

 युवाओं ने करवाया रजिस्ट्रेशन

जॉब फेयर में प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। लम्बी कतारों में लग कर युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवा कर शैक्षणिक योग्यता के आधार पर टोकन प्राप्त किए। प्रत्येक अभ्यर्थी को 3 विभिन्न कंपनियों में इंटरव्यू देने के लिए स्लिप प्राप्त हुई।

जॉब फेयर में देश भर की 160 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा ले रही हैं जिनके द्वारा करीब 15 हजार से ज्यादा जॉब ऑफर किए जा रहे हैं। जॉब फेयर में अभ्यर्थियों

राजस्थान डिजिफेस्ट

 को इंटरव्यू तकनीक के बारे में सामान्य जानकारी भी दी गई तथा क्विज का आयोजन किया गया।

सुपर 100 योजना

सूचना, प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की ओर से एक योजना सुपर 100 क्रियान्वित की जाएगी। इसके तहत जॉब फेयर के दौरान नौकरी मिलने से वंचित रहे 100 प्रतिभागियों को चयनित कर उन्हें पांच दिवसीय नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रतिभागियों को व्यावहारिक कौशल, व्यक्तिगत विकास, साक्षात्कार युक्तियों के विषय में प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.