रेलवे : ड्रोन के जरिए करेगा पटरियों की निगरानी

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने अब रेल हादसों को रोकने के लिए बड़ी तैयारी की है। अधिकतर हादसे पटरियों के टूटने या फिर ट्रेक में किसी बाधा के चलते होते हैं। ऐसे में रेलवे ने रेल पटरियों की निगरानी के लिए ड्रोन तैनात करने का फैसला लिया है ताकि किसी भी गड़बड़ी का तुरंत पता लगाया जा सके।

रेलवे हादसों को रोकने और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पहले से ही सतर्क है। टेलिकॉम इंडस्ट्री और रेलवे के प्रयास के तहत आईआईटी रुड़की ने ऐसे ड्रोन तैयार किए हैं जिनकी मदद से पटरियों की निगरानी की जा सकती है। फिलहाल उत्तराखंड के रुड़की में ही इनकी टेस्टिंग की जा रही है।

टेलिकॉम सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के अनुसार आईआईटी रुड़की की ओर से तैयार किए गए ड्रोन्स भारतीय रेलवे पटरियों की निगरानी के लिए तैनात करने की शुरुआती अवस्था में है।

 

Newsfastweb: