देर रात राहुल-प्रियंका ने मंत्रियों में बांटे विभाग… पढ़ें पूरी सूची

2450

जयपुर thenews.mobilogicx.com

राजस्थान में मंत्रियों के विभागों पर दिल्ली में देर रात मैराथन मंथन के बाद मामला सुलझ गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर देर रात तक मैराथन बैठक चली। इसके बाद राहुल गांधी रात को ही बहन प्रियंका गांधी के घर पहुंचे और राजस्थान के मसले पर चर्चा की। इससे पहले राहुल गांधी ने सीएम अशोक गहलोत, राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे और केसी वेणुगोपाल के साथ करीब चार घंटों तक मंत्रियों के पोर्टफोलियों पर चर्चा की। इसके बाद आधी रात को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया।

जानिए किसे क्या मिला काम
अशोक गहलोत , मुख्यमंत्री : वित्त, आबकारी, आयोजना, नीति आयोजन, कार्मिक, सामान्य प्रशासन, राजस्थान राज्य अन्वेषण ब्यूरो, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, गृह मामलात और न्याय विभाग।

सचिन पायलट, उपमुख्यमंत्री : सार्वजनिक निर्माण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, विज्ञान व प्रौद्योगिकी और सांख्यिकी।
केबिनेट मंत्री

बीडी कल्ला : ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भू-जल, कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व

भंवर सिंह भाटी: उच्च शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), राजस्व उपनिेवेशन कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता

शांति कुमार धारीवाल : स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन, विधि एवं विधिक कार्य और विधि परामर्शी कार्यालय, संसदीय मामलात

परसादी लाल : उद्योग और राजकीय उपक्रम

मास्टर भंवरलाल मेघवाल : सामाजिक न्याय—अधिकारिता, आपदा प्रबंधन एवं सहायता

लालचंद कटारिया : कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य

रघु शर्मा : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (ईएसआई) और सूचना व जनसंपर्क

प्रमोद भाया: खान, गोपालन

विश्वेंद्र सिंह: पर्यटन, देवस्थान

हरीश चौधरी: राजस्व, उपनिेवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एंव जल उपयोगिता

रमेश चंद मीणा: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले

उदयलाल आंजना: सहकारिता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना

प्रताप सिंह खाचरियावास: परिवहन, सैनिक कल्याण

सालेह मोहम्मद: अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ और जन अभियोग निराकरण

राज्य मंत्री
गोविंद सिंह डोटासरा: शिक्षा—प्राथमिक एंव माध्यमिक शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार), पर्यटन, देवस्थान

ममता भूपेश: महिला एंव बाल विकास(स्वतंत्र प्रभार), जनअभियोग निराकरण, अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ

अर्जुन सिंह बामनिया: जनजाति क्षेत्रीय विकास(स्वतंत्र प्रभार), उद्योग राजकीय उपक्रम

सुखराम विश्नोई: वन विभाग (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण विभाग (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य-नागरिग आपूर्ति, उपभोक्ता मामले

अशोक चांदना: युवा मामले-खेल (स्वतंत्र प्रभार), कौशल-नियोजन व उद्यमिता (स्वतंत्र प्रभार), परिवहन, सैनिक कल्याण

टीकाराम जूली: श्रम विभाग (स्वतंत्र प्रभार), कारखान व बॉयलर्स निरीक्षण (स्वतंत्र प्रभार), सहकारिता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना

भजनलाल जाटव: गृह रक्षा, नागरिक सुरक्षा (स्वतंत्र प्रभार), मुद्रण-लेखन सामग्री विभाग (स्वतंत्र प्रभार), कृषि विभाग, पशुपालन, मत्स्य।

राजेंद्र सिंह यादव: आयोजना जनशक्ति(स्वतंत्र प्रभार), स्टेट मोटर गैराज विभाग (स्वतंत्र प्रभार), सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग, आपदा प्रबंधन व सहायता

डॉ. सुभाष गगर्: तकनीकी शिक्षा विभाग (स्वतंत्र प्रभार), संस्कृत शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य, आयुर्वेद व भारतीय चिकित्सा, चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाएं ईएसआइ, सूचना व जनसंपर्क

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.