राहुल गांधी का प्रदेश दौरा : असमंजस में कांग्रेस

2500
राहुल गांधी

15 से 21 जुलाई के बीच बताया जा रहा है राहुल गांधी का प्रदेश दौरा

जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रदेश दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस के नेता असमंजस में हैं। न तो पार्टी के आला नेता और न ही प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के पास राहुल गांधी के इस दौरे की आधिकारिक जानकारी है। ऐसे में पार्टी के नेताओं को भी नहीं सूझ रहा है कि आखिर राहुल का दौरेे को लेकर पूछने वाले को जवाब क्या देें।

दरअसल, बीते महीने से प्रदेश कांग्रेस के गलियारों में राहुल गांधी के दौरे को लेकर चर्चा चल रही है। कहा जा रहा है कि 15 से 21 जुलाई के बीच राहुल गांधी का प्रदेश दौरा हो सकता है, जिसके तहत वे वागड़ क्षेत्र (बांसवाड़ा, डूंगरपुर) में चुनावी सभा कर विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे।

राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे की अटकलों ने संगठन में भी जान फूंक दी है। बताया जा रहा है कि अपने प्रस्तावित दौरे के दौरान राहुल प्रदेश के कई प्रमुख मंदिरों में दर्शन के लिए जा सकते हैं। राहुल के वॉर रूम ने प्रदेश के कई प्रमुख मंदिरों की जानकारी भी मांगी थी।

जानकारों की माने तो राहुल के संभावित दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस के नेता भी पूरी तरह से सक्रिय हो गए थे लेकिन एक महीने से ज्यादा का समय बीतने के बावजूद प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को उनके दौरे की आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है।

वॉर रूम के सम्पर्क में है प्रदेश कांग्रेस

बताया जा रहा है कि दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और राहुल गांधी के वॉर रूम के भी संपर्क में है लेकिन वहां से भी दौरे को लेकर आधिकारिक जानकारी प्रदेश कांग्रेस को नहीं मिल सकी हैं।

वहीं दूसरी ओर पार्टी के जानकार सूत्रों की माने तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रदेश दौरा प्रस्तावित तो है लेकिन उनका दौरा कब होगा, इसकी तारीख तय नहीं है। तारीख तय होने के बाद ही प्रदेश कांग्रेस को राहुल के दौरे की सूचना दी जाएगी।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.